 |
Day 9 in delhi April 18, 2010 "जरूर आऊंगा..." Bhagawan returned to Prasanthi Nilayam this evening at 4:16
|
|
उत्तर भारत में दिल्ली और शिमला की अपनी नौ दिन की यात्रा बाद, भगवान आज शाम 4:16 को प्रशांति निलयम लौट आये। जहाँ उनका धार्मिक भक्ति से ओत-पोत स्वागत हुआ। श्रद्धालु साई कुलवंत हॉल में विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित थे।
किंगफिशर VT-320 KFK के एयरबस 1559 में भगवान, श्री सत्य साई हवाई अड्डे पर अपने 140 मिनट के दिल्ली - पुट्टपर्ती की सीधी यात्रा के बाद उतरे। हवाई अड्डे पर भगवान का स्वागत एअरपोर्ट डायरेक्टर कैप्टन शर्मा और श्री सत्य साई सेन्ट्रल ट्रस्ट के सेकेट्री, श्री के. चक्रवर्ती ने किया।
इस सुबह, अपने दिल्ली प्रवास के दौरान जो सेवादल ड्यूटी पर थे उन्हें भगवान ने आशीर्वाद देकर धन्य किया। उन्हें प्यार से आशीर्वाद देने पर जब स्टेट प्रेसिडेंट ने उन्हें हर साल दिल्ली आने की प्रार्थना की तो भगवान ने उन्हें हिंदी में उत्तर दिया: "जरूर आऊंगा..."। जाने से पहले, भगवान ने भक्तों के बीच दस मिनट रहकर उन्हें अपने प्रेम से भर दिया। जब उनका गाड़ी के पहिये चलने लगे तब पूरा वातावरण भावुक हो चूका था और "विदाई गीत" गूंज रही थी, कई भक्त भगवान् के जाने के की वजह से को दुःख हो रहा था उसे इन महत्वपूर्ण दिनों को याद करके भुला रहे थे।
|
|
Day 8 in Shimla April 17, 2010 Bhagwan Shri Sathya Sai Baba in Shimla Morning Darshan
Bhagwan back to Delhi
|
|
Photo source: ssso.net - Deepak Arjandas Bharwani
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
|
|
Day 7 in Shimla April 16, 2010 Bhagwan Shri Sathya Sai Baba's Shimla Visit
|
|
Photo source: ssso.net - Deepak Arjandas Bharwani
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
|
|
Day 6 in Shimla April 15, 2010 Bhagwan Shri Sathya Sai Baba's Arrival in Shimla
|
|
Photo source: ssso.net - Deepak Arjandas Bharwani
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
New Photos Added
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
इस सुबह, श्री सत्य सांई इंटरनेशनल सेंटर में, भगवान 9:15 पर बाहर आये, पाँच मिनट दर्शन देने के पश्चात् आरती स्वीकार किये। आरती स्वीकार करने के बाद, भगवान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। भगवान 10 बजे शिमला के लिए निकले और 11 बजे शिमला हवाई अड्डे पंहुचे। शिमला हवाई अड्डे से भगवान अपने दिव्य धाम, आनंद विलास जो 35 कि.मी. दूर स्थित है गाडियों से रवाना हुए।
इससे पहले शिमला हवाई अड्डे पर, भगवान का हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सुश्री उर्मिला सिंह द्वारा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ स्वागत किया गया। यहाँ उल्लेखनि है कि श्री सत्य साई विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी से उनके योगदान से, लम्बे समय से अपेक्षित भगवान की यात्रा ने इसे सबसे यादगार बना दिया है।
पहली शाम को, नई दिव्य धाम में भगवान 5.45 को दर्शन के लिए आये जब भजन चल रहा था। भजन जारी रहा, भगवान लगभग एक घंटा, भक्तों की विशाल जमावड़ा को आशीर्वाद के लिए बैठे रहे। इसके बाद आरती स्वीकार करने के बाद भगवान ने प्रस्थान किया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल और राज्य के कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने "आनंद विलास" में दिव्य आशीर्वाद के लिए आये।

Satya Sai Baba being greeted by Himachal Governor Urmila Singh
|
|
Anand Vilas awaits His Sanctifying Touch...14 April, 2010
|
|
|
|
Day 5 in Delhi April 13, 2010 (Baisakhi Special)
|
|
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
|
|
Day 4 in Delhi April 12, 2010
|
|
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
अपने दिल्ली के दिव्य प्रवास के चौथे दिन सुबह, भगवान 10:25 पर पहुंचे, जब भजन चल रहा था।10:55 पर आरती दी गई। आरती स्वीकार करने के पश्चात्, भगवान और उनका दल बहाई मंदिर(Bahá'í Temple), जो लोटस मंदिर के रूप में लोकप्रिय है के लिए रवाना हुए।
भगवान 11:30 के आसपास बहाई मंदिर पहुँचे। इस बहाई मंदिर की अनोखी विशेषता यह है कि पूजा के लिए किसी अन्य बहाई सदनों की तरह, लोटस टेम्पल में भी सभी धर्म भाषा के लिए खुला रहता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, पवित्र बाइबल, पवित्र कुरान और पवित्र गीता के उपदेशों को दिव्य उपस्थिति में पढ़ा गया, इसके बाद बहाई आस्था के लोगों द्वारा भगवान की एक दस मिनट की पूजा की गयी। समारोह में 300 के आसपास लोगों के एक समूह ने भाग लिया था और लगभग एक घंटे के लिए चला।
बहाई मंदिर से भगवान उनका दल न्यायमूर्ति पी.एन. भगवती के निवास को गया। न्यायमूर्ति भगवती भगवान के लंबे समय से भक्त और श्री सत्य साई केन्द्र ट्रस्ट, प्रशांति निलयम के एक सदस्य है। उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देने के बाद उनके घर में दोपहर का भोजन भगवान ने लिया। भगवान 2:30 के आसपास श्री सत्य साई इंटरनेशनल सेंटर के लिए लौटे।
इससे पहले सुबह में श्री सुशील कुमार शिंदे, केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बिजली मंत्री इंटरनेशनल सेंटर में दिव्य दर्शन के लिए आये। श्री शिंदे भगवान के पुराने भक्त रहे हैं और कई बार प्रशांति आ चुके हैं।
एक मार्मिक दिव्य प्रेम से ओत-पोत कार्य के तहत, भगवान शाम की आरती के बाद, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निवास के लिए कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली को कूच किया। पूर्व प्रधानमंत्री उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहले इंटरनेशनल सेंटर आने का कार्यक्रम निर्धारित किया था, लेकिन खराब सेहत के कारण ऐसा कर पाए। ग्यारह साल पहले, जब भगवान ने पिछली बार राजधानी का दौरा किया, श्री वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और SSSIC का दिव्य हाथों से उनकी उपस्थिति में उद्घाटन किया गया था। वाजपेयी भगवान के लंबे समय से भक्त रहे हैं और कई बार प्रशांति का दौरा कर चुके हैं। दिग्गज नेता को आशीर्वाद देने के बाद, भगवान लगभग 8:30 इंटरनेशनल सेंटर को लौट आये।
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
|
|
Day 3 in Delhi April 11, 2010
|
|
अपने दिल्ली प्रवास के तीसरे दिन रविवार की सुबह, भगवान 10:50 पर आये, जब भजन चल रहा था। मंच पर आकर भगवान जनसमूह को अपना दर्शन देकर आशीर्वाद दिए। नीचे उतरने से पहले श्रद्धालुओं को करीब से दर्शन देने के लिए भगवान गलियारे के माध्यम से आधे रास्ते बढे। सुबह के समय, जसवंत सिंह, पूर्व विदेश मंत्री, भारत सरकार इंटरनेशनल सेंटर में दिव्य आशीर्वाद हेतु आये।
भगवान् सभी के साथ 5 बजे मावलंकर ओडोटोरियम पहुचे। वहां इस सत्र के लिए 3 वक्ता थे। प्रोफ. जी वेंकटरमण ने सबसे पहले बोलते हुए चेन्नई वाटर प्रोजेक्ट पर विस्तार से विवरण दिया। उनके व्यतव्य में विडियो प्रेजेंटेसन भी था। उन्होंने प्रोजेक्ट की शुरुआत के बारे में बताया कि कैसे नाटकीय रूप में भगवान ने परियोजना की घोषणा की और परियोजना कैसे विभिन्न मोर्चों से मिली चुनौतियों के बावजूद आगे चलता गया, ये सब भगवान की कृपा से हो पाया। इसके बाद सुनील भारती मित्तल आये जिन्होंने भगवान के बारे में और उनके मिशन का एक हिस्सा होने को अच्छे भाग्य का होना बताया। उन्होंने बताया कि उनका विवाह ऐसे परिवार में हुआ जो एक दशक से भगवान को समर्पित तथा और उनके सत्तर के दशक में भगवान के पहले दर्शन का उल्लेख किया। उसे क्या सबसे अधिक आकर्षित करता है वह है भगवान का धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण जहां किसी धर्म की कोई भूमिका नहीं होती है। उन्होंने प्रशांति यात्राओं में उपस्थिति दो प्रमुख मुसलमानों के बारे में उल्लेख किया जिनमे एक भक्त थे डा. फारूक अब्दुल्ला, जम्मू और कश्मीर के मुस्लिम और पूर्व मुख्यमंत्री थे, तो दुसरे संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नहयान थे। तीसरे वक्ता श्री एस वी गिरि, ने भगवान और उनकी मिशन के विषय पर विस्तार से बात की।
|
|
Day 2 in Delhi April 10,2010
|
|
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
आज सुबह, भगवान 10.45 के आसपास श्री सत्य साई इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में मुख्य मंच पर दस मिनट के लिए बाहर आये। जनसमूह को आशीर्वाद देने के पश्चात्, भगवान परिसर में प्राथमिक स्कूल के मंच पर गए जहाँ छोटे बच्चो के समूह ने एक बीस मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम जो धर्मों की एकता के महत्व पर बल दे रहा था प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद, भगवान परिसर के चारों ओर गए, कंप्यूटर लैब आदि के कर्मचारियों सहित कई भक्तों को आशीर्वाद दिया। कई भक्तों को को बहुत पास से दर्शन और पादनामास्कार मिला। सुनील भारती मित्तल, भारतीय दूरसंचार क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व तथा समूह के प्रबंध निदेशक भी दिव्य दर्शन प्राप्त करने वालो में उपस्थित थे।
शाम में, भगवान ने लगभग 5.05 बजे श्री सत्य साई इंटरनेशनल सेंटर में दिव्य दर्शन दिया। भगवान 10-15 मिनट के लिए मंच पर बैठे तब भजन चल रहा था उसके बाद आरती दी गई। 5:30 आरती लेने के पश्चात् भगवान सार्वजनिक दर्शन स्थल डीसी-10 डीडीए मैदान (सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन द्वारका के पास ) द्वारका गए। दिल्ली वासियों के अलावा विभिन्न उत्तर भारतीय राज्यों से भी हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से काफी लोग आये थे।
In order to view this object you need Flash Player 9+ support!
|
|
Day 1 in Delhi April 09,2010
|
|
दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान को लिए हुए वायु यान 4:30 बजे के आसपास इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरा। भगवान और उनके साथ आये सभी सदस्य श्री सत्य साई इंटरनेशनल सेंटर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुआ जो हवाई अड्डे से लगभग एक घंटे की ड्राइव पर है।
सड़क मार्ग से एक घंटे लंबी सैर के बाद, 5:45 के आसपास उनकी कार उस गली में मुड़ी जहाँ इंटरनेशनल सेंटर स्थित है। उनके स्वागत में ड्रम बजाये गए। भगवान की कार का नेतृत्व सफेद और नीले रंग में तैयार बैंड ने किया, उसके पीछे नारंगी रंग में सजे वेद समूह के लड़कों जो जाप कर रहे थे प्रवेश द्वार तक आये। उनके भव्य नारंगी पोशाक में यह वेदा समूह भगवान् के कमल रूपी चरणों में गेंदे की फूल की तरह लग रहे थे। वहाँ बहुत सारे बालविकास के बच्चों ने उनका स्वागत किया।
|
|
Bhagwaan A Weak long Visit to Delhi April 09, 2010
|
|
|
|
|
|
 |